Exclusive: मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी की खबर सुन रिंकू धवन को लगा झटका, "कहा दो दिन पहले हॉस्पिटल में...."

Munawar Faruqui gets married second time: ​खबर आ रही है कि मुनव्वर फारुकी ने दूसरी बार शादी कर ली है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। बिग बॉस के दौरान उनकी बहुत अच्छी मित्र रही रिंकू धवन को भी शादी की खबर जान झटका लग गया है।

Munawar Faruqui gets married second time: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी शो के दौरान अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में थे। शो के दौरान आयशा खान ने उनके ऊपर टू टाइमिंग का आरोप लगाया था। हालांकि शो से निकलने के बाद भी अफवाहों ने अभिनेता का पीछा नहीं छोड़ा। लेकिन अब खबर आ रही है कि मुनव्वर फारुकी ने दूसरी बार शादी कर ली है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। सभी यह खबर जान शॉक हो गए हैं। बिग बॉस के दौरान उनकी बहुत अच्छी मित्र रही रिंकू धवन को भी शादी की खबर जान झटका लग गया है। आइए टाइम्स नाउ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर नजर डालें।

Munawar Faruqui gets married second time

टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान रिंकू धवन ने बताया कि "कुछ दिन पहले उनकी मुनव्वर फारुकी से बात हुई थी लेकिन उन्होंने तब अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्होंने आगे कहा कि "अगर सच में उसकी शादी हुई है तो मैं मुनव्वर के लिए बहुत खुश हूँ।" फाइनली उसको कोई मिल गया है। मैं अच्छे वे में यह खबर सुन शॉक हो गई हूँ। उन्होंने आगे कहा "जैसे ही मुनव्वर इस बात को कन्फर्म कर देगा, तो उसे गिफ्ट देना तो बनता है। बाकी मेरी दो-तीन दिन पहले उससे बात हुई थी तब वह अस्पताल में था।

End of Feed