टीवी मसाला

Exclusive: दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे बिग बॉस 17 विजेता Munawar Faruqui, इस हसीना संग पढ़ा निकाह

Exclusive Munawar faruqui gets married second time: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फरुकी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने दूसरी बार शादी कर ली है। यूट्यूबर ने इस खबर को निजी रखना चाहा है, जिस वजह से उनकी कोई तस्वीर भी समाने नहीं आई है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Munawar faruqui Married

Exclusive Munawar faruqui gets married second time: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फरुकी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने दूसरी बार शादी कर ली है। बिग बॉस 17 विजेता शो के दौरान से ही अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहे हैं। आए दिन उनको लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है और हमेशा की तरह मुनव्वर चुप रहने में विश्वास रखते हैं। हालांकि अब उनकी शादी की इस खबर ने फैंस के बीच खबली मचा दी है। आइए टाइम्स नाउ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मुनव्वर फारुकी के फैंस के टाइम नाउ की एक्सक्लूसिव खबर है कि अभिनेता दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते दिन सोशल मीडिया के एक पेज ने बताया था कि मुनव्वर अब सिंगल नहीं रहे हैं। इसी खबर की पुष्टि करने के लिए टाइम नाउ की टीम ने असल न्यूज का पता लगाया।

Exclusive Munawar faruqui gets married second time

Exclusive Munawar faruqui gets married second time

जिसके बाद टाइम नाउ की सोर्स ने इस खबर की पुष्टि कर डाली की यूट्यूबर अब सिंगल नहीं हैं और उन्होंने शादी कर ली है। वह इस खबर को उन्डर रेप ही रखना चाहते हैं। इस वजह से ही कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस शादी के समारोह में अभिनेता के प्रिय जन ही उस खास पल के लिए मौजूद थे। बात दें कि करीब 10 से 12 दिन पहले ही मुनव्व फारुकी शादी कर चुके हैं और जल्द ही ये नविवाहित जोड़ा मुंबई में आटीसी ग्रेंड मराठा में अपना रिसेप्शन रखने वाले हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article