Munawar Faruqui Married to Mehzabeen Coatwala: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनों पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही में खबर आई की स्टैन्डअप कोमेडियन ने दूसरी बार निकाह कर लिया है लेकिन दुनिया वालों से छुपछुपाकर। अब मीडिया रिपोर्ट्स में उस हसीना का नाम समाने आ गया है जिससे मुनव्वर का दूजी बार निकाह हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए तस्वीर।
पिंकवीला की एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) नामक लड़की से शादी की है। इसी के साथ महजबीन एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं और तमाम एक्टर संग काम कर चुकी हैं। हसीना ने धानश्री वर्मा संग झलक दिखलाजा में साथ काम किया था मेकेअप आर्टिस्ट के तौर पर। कहा जा रहा है की महजबीन तलाकशुदा हैं और उनकी 10 साल की बच्ची भी है। हालांकि अभी तक इन खबरों पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट्स की माने तो मुनव्वर और महजबीन की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के चलते हुए थी, उसी वक्त दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। अब मुनव्वर अपने बेटे माइकेल संग मिलकर साथ रहेंगे।
