Riddhima Pandit 10 साल छोटे Shubhman Gill संग लेंगी 7 फेरे, शादी की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Riddhima Pandit Breaks Silence On Marriage Rumors With Shubhman Gill: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम बीते कई वक्त से शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। दोनों की शादी की खबरें तक आने लगी हैं। लेकिन इन सब पर अब एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने चुप्पी तोड़ी है।

Riddhima Pandit Breaks Silence On Marriage Rumors With Shubhman Gill: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। रिद्धिमा पंडित को 'बहू हमारी रजनीकांत' में खूब पसंद किया गया था। वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इन दिनों रिद्धिमा पंडित अपने करियर से इतर शुभमन गिल संग शादी की खबरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को लेकर खबर भी आई थी कि वे दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन सभी अफवाहों पर अब रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) ने खुद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने फिल्मीज्ञान संग बातचीत के दौरान शुभमन गिल (Shubhman Gill) को लेकर काफी बातें भी कहीं।

रिद्धिमा पंडित ने शुभमन गिल संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

End of Feed