टीवी मसाला

अनंत-राधिका की शादी में न्योता न मिलने से खफा हैं Rakhi Sawant, कलोई कार्दशियन को भी लगाई फटकार

Rakhi Sawant Upset For Not Being Invited In Radhika Merchant Anant Ambani Wedding: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली राखी सावंत ने हाल ही में वीडियो शेयर कर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में न्योता न मिलने पर आपत्ति जाहिर की। साथ ही क्लोई कार्दशियन को आड़े हाथों लिया।ोममम

Image

राखी सावंत ने अनंत-राधिका की शादी में न्योता न मिलने पर जताई आपत्ति

Rakhi Sawant Upset For Not Being Invited In Radhika Merchant Anant Ambani Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने बीती 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई नामी सितारे शामिल हुए। केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टार्स ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रंग जमाया। लेकिन टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में न्योता न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, वीडियो शेयर कर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने क्लोई कार्दशियन (Khloe Kardashian) को भी आड़े हाथों लिया, साथ ही उनपर कॉपी करने का आरोप लगाया।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसे अभी तक 33 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में राखी सावंत ने कहा, "मैं दो-दो करोड़ दूंगी, ये बताओ कि मैं अनंत अंबानी की शादी में कहां थी। अंबानी किम को बुला सकते हैं, लेकिन लेजेंड्री राखी सावंत को अफॉर्ड नहीं कर सकते।" उन्होंने क्लोई कार्दशियन पर तंज कसते हुए कहा, "तुम लोग मुझे कॉपी क्यों कर रहे हो, मुझे समझ नहीं आता। तुम लोग मेरे भारत में आकर राखी सावंत की कॉपी करते हो। शर्म आती है तुम लोगों पर।"

बता दें कि अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में क्लोई कार्दशियन (Khloe Kardashian) ने मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) को 'लोकल डिजाइनर' कहा था, जिसे लेकर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने उन्हें आड़े हाथों लिया। राखी ने कहा, "भारत का टॉप डिजाइनर, नंबर 1, उसको तुम लोकल डिजाइनर कहते हो। भारत के लोग मनीष मल्होत्रा के कपड़े पहनने के लिए तरसते हैं और ये दोनों बहनें आकर उनकी बेज्जती करती हैं, उनके कपड़े और गहने पहनकर।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article