Anupama BTS: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सिर्फ यही नहीं बेहतरीन कहानी के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है। सिर्फ यही नहीं शो के कलाकार भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। इसी के साथ शो से अक्सर तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं, अब कुछ समय पहले एक तस्वीर सामन आई है जिसमें अनुपमा, अनुज और वनराज साथ बैठे नजर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह शानदार तस्वीर।
अनुपमा (Anupama) सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही अपने चैट शो के लिए गौरव खन्ना, रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे को साथ लेकर आए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेकर्स लिखते हैं कि भाग 1 अगले सप्ताह आ रहा है!! तारीख (24 जुलाई) याद रखें ताकि आप मौज-मस्ती से न चूकें। ऐसे में आप अनुज, अनुपमा और वनराज की मस्ती 24 जुलाई को देख सकते हैं। यह तस्वीर देख लोगों ने अंदाजा लगाया की अब रूपाली, गौरव और सुधांशु के बीच चल रही लड़ाई खत्म हो गई है।
दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी की गौरव की एंट्री के कारण सुधांशु पांडे सीरियल में खुद को साइड लाइन समझ रहे थे। वहीं दूसरी तरह खबर आई की गौरव और रूपाली के बीच भी मतभेद चल रहे हैं और शूट के दौरान यह तीनों एक साथ बैठना तो दूर बात भी नहीं करते। बात दें की सीरियल अनुपमा में 6 महीने का लीप आया है जिसमें अनुज की एक्सीडेंट के बाद यादाश्त चली गई है।
