बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में रश्मि ने शहनाज को किया इग्नोर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2023, 09:44 PM IST

Shehnaaz Gill - Rashmi Desai Video: शहनाज गिल और रश्मि देसाई बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची हैं। रश्मि ने शहनाज को देखकर उन्हें इग्नोर किया। एक्ट्रेस का वीडियो पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी (Baba Siddique Iftaar Party) में बॉलीवुड और टीवी के सितारे नजर आए। इस पार्टी में सलमान खान (Salman Khan), शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), उर्मिला मातोंडकर, अर्पिता खान, पूजा हेगड़े समेत तमाम सेलेब्स शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में सलमान खान ब्लैक कलर के कुर्ते और पजामे में नजर आए। एक्टर ने बाबा सिद्धीकी और उनके बेटे के साथ पैपराजी को कई पोज दिए। पार्टी में शहनाज गिल भी पहुंची हैं। एक्ट्रेस लाल रंगे के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज पैपराजी को ग्रीट करते हुए अंदर चल गई। वहीं, शहनाज गिल को देखकर रश्मि देसाई (Rashmi Desai) उन्हें इग्नोर किया। रश्मि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

shehnaaz gill and rashmi desai

shehnaaz gill and rashmi desai (credit pic: instagram)

वीडियो में शहनाज जैसे ही अंदर आती है। रश्मि देसाई अलग होकर फोन पर बात करने लगती हैं। यूजर्स का दावा है कि एक्ट्रेस ने शहनाज को जानबूझकर इग्नोर किया है। रश्मि का ये जेश्चर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर रश्मि को खरी खोटी सुना रहे हैं।

End of Feed