Rashami Desai Calls Out Paparazzi: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना रश्मि देसाई अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। रश्मि देसाई गलत के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहती हैं। एक्ट्रेस के गुस्से का शिकार अब और कोई नहीं बल्कि पैपराजी हुए। एक फेमस पैपराजी हैंडल ने नेहा भसीन का वीडियो शेयर किया। दरअसल इस वीडियो में पेप्स ने नेहा को पीछे से रिकार्ड किया। कई लोगों को ये वीडियो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया जिसमें रश्मि देसाई भी शामिल हैं। आखिर रश्मि ने क्लास लगाते हुए क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।
Image Source: Rashami Desai/Neha Bhasin Instagram
रश्मि देसाई (Rashami Desai) इंस्टाग्राम पर लिखते हुए कहती हैं 'नेहा भसीन (Neha Bhasin) वास्तव में सीनियर हैं और उन्होंने इस लाइफ में जो काम किया है उसकी आप केवल कल्पना ही कर सकते हैं। यह वास्तव में अपमानजनक है और मुझ पर विश्वास करें यह हसने की बात नहीं है। उसके कहने के बाद भी आप सभी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। यह दिखाता है कि आप लोगों में कोई सम्मान नहीं है और यह बीजी जानबूझकर ऐसा कर रहा है कि आप लोगों को क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ????' रश्मि देसाई का ये पोस्ट देख फैंस भी उनका समर्थन करने लगे।
Image Source: Rashami Desai Instagram
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है 'guess who??' के लिए इन दिनों पैपराजी एक्ट्रेसेस के पीछे से वीडियो बना रहे हैं। खुद कई हसीनाओं ने पैपराजी को ऐसा शॉट लेने से मना किया। इसी के साथ रश्मि देसाई कि बात करें तो कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बीते कई समय से चल रहे मुश्किल घड़ी के बारें में बात की थी।
