टीवी मसाला

TV की सीता माता ने इस एक मांग पर ठुकरा दी बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म, बोलीं- लोग उम्मीद कैसे कर लेते हैं...

Ramayan Fame Deepika Chikhlia Reveals She Rejected Big Banner Movie Due To One Demand: 'रामायण' के जरिए लोगों के दिलों-दिमाग में जगह बनाने वाली दीपिका चिखलिया को आज हर कोई सीता माता के रूप में जानता है। दीपिका चिखलिया ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह बिग बैनर मूवी को एक शर्त के कारण ठुकरा चुकी हैं।

Image

दीपिका चिखलिया ने ठुकरा दी थी बिग बैनर फिल्म

Ramayan Fame Deepika Chikhlia Reveals She Rejected Big Banner Movie Due To One Demand: रामानंद सागर की 'रामायण' के जरिए लोगों के दिलों-दिमाग में जगह बनाने वाली दीपिका चिखलिया अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका चिखलिया को आज पूरा देश माता सीता के रूप में जानता है। अपने एक किरदार से दीपिका चिखलिया ने लोगों का दिल ऐसे जीत लिया कि सालों बाद भी उनकी पहचान को कोई धूमिल नहीं कर पाया। दीपिका चिखलिया ने भी अपनी माता सीता की छवि को बचाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपनी छवि को बचाने के लिए एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म तक ठुकरा दी, क्योंकि उन्होंने दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhlia) के सामने अजीबों-गरीब मांग रख दी थी।

दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhlia) ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग आज भी मुझे माता सीता के तौर पर जानते हैं। दीपिका चिखलिया ने इस बारे में कहा, "रामानंद सागर की 'रामायण' जितनी मशहूर हुई, उतनी कोई 'रामायण' लोकप्रिय नहीं हो सकती। फिर मैं अपनी छवि के साथ छेड़छाड़ क्यों करूं। मैं सीता हूं, मैंने इस बात को मान लिया है। 35 सालों से मैंने सीता होने की जिम्मेदारी निभाई है। फिर मैं कुछ और बनने की कोशिश क्यों करूं।"

दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhlia) ने बताया कि उन्हें बिग बैनर मूवी ऑफर हुई थी, लेकिन अपनी छवि के लिए उन्होंने वो फिल्म ठुकरा दी। दीपिका चिखलिया ने इस सिलसिले में कहा, "मेरे पास एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था और वो मेरे हाथ में सिगरेट देखना चाहते थे। मैंने मना कर दिया। कभी-कभी मुझे हैरानी होती है कि ये लोग मुझसे ऐसी उम्मीद कैसे कर लेते हैं?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article