बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया ने दिया रिएक्शन, बोलीं- क्या जरूरत है रीमेक बनाने की?

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया रामायण के रीमेक से खुश नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को दोबारा नहीं बनना चाहिए। आपके पास कई कहानियां है जिस पर आप बात कर सकते हैं।

Image

Dipika Chikhlia (credit Pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने रामायण शो में सीता का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। एक्ट्रेस को आज भी दर्शक माता सीता के जानते हैं। एक्ट्रेस भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाका अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि वो रणबीर कपूर की रामायण को लेकर क्या कहना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं नहीं चाहती हूं कि लोग धार्मिक चीजों के साथ किसी तरह का कोई बदलाव करें।

रामायण के रीमेक से खुश नहीं हैं दीपिका चिखलिया

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि मैं कभी भी रामायण के रीमेक के बनाने के पक्ष में नहीं हूं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि आप जब भी कुछ नया बनाते हैं तो उसको नया रूप देते हैं, नए तरीके के साथ लोगों को दिखाना चाहते हैं जैसे की आदिपुरुण में कृति सेनन को पिंक कलर की सैटिन साड़ी में दिखाया गया है। वहीं, सैफ को रावण के किरदार में अलग तरीके से दिखाया गया। आपने उसमें क्रिएटिविटी दिखाई। इस वजह से वो चीज खराब हो गई। इससे रामायण खराब हो रही है।

रामायण एक बार बन गई है और उसे दोबारा क्यूं बनाना। इतनी सारी कहानियां जिसे आप दिखा सकते हैं। रामायण के अलावा भी बहुत कुछ है आप उसके बारे में बात कीजिए। इन दिनो नीतिश तिवारी रामायण बना रहे हैं। इस बिग बजट प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम औ साई पल्लवी माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article