टीवी मसाला

Ram Kapoor ने शर्टलेस फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किये बाइसेप्स, स्वैग देख फैंस भी हुए हैरान

Ram Kapoor Flaunts Biceps In Latest Shirtless Photo: टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है। साथ ही इन दिनों वह बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कारण भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते दिखे।

Image

राम कपूर ने फ्लॉन्ट किये बाइसेप्स

Ram Kapoor Flaunts Biceps In Latest Shirtless Photo: टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राम कपूर ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब हाथ आजमाया है। राम कपूर करियर के साथ-साथ अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल, राम कपूर ने बीते साल 55 किलोग्राम वजन घटाया था, साथ ही खुद को फिटनेस किंग बनाने की भी पूरी-पूरी कोशिश की। वहीं हाल ही में राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह शर्टलेस नजर आए। इतना ही नहीं, एक्टर ने मिरर सेल्फी लेते हुए अपने टोन्ड बाइसेप्स भी खूब फ्लॉन्ट किये। राम कपूर की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

राम कपूर (Ram Kapoor) ने कुछ ही घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की, लेकिन इसे अभी तक ढेर सारे लाइक्स मिल चुके हैं। राम कपूर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लोगों को प्रेरित करने की भी कोशिश की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "कुछ भी असंभव नहीं है। बस कर डालो।" राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "स्थिरता...। यही वो जादूई शब्द है।" राम कपूर ने फोटोज में अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तस्वीर में उनका स्वैग देखने लायक रहा। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "राम सर, धमाल मचा दिये।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन है।"

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपनी फोटो साझा कर लोगों को हैरान किया हो। उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने बताया था कि राम को उनकी बेटी सिया से वजन घटाने की प्रेरणा मिली, क्योंकि उनकी बेटी ने भी करीब 38 किलोग्राम वजन घटाया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article