टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो के लिए इस TV कपल को मिला न्योता, एक टीम बनकर पलटेंगे गेम की बाजी

This TV Couple Approached For Bigg Boss 19: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने शुरू होने से पहले ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। वहीं अब शो के लिए एक चर्चित टीवी कपल का नाम सामने आ रहा है।

Image

'बिग बॉस 19' में होगी इस टीवी कपल की एंट्री!

This TV Couple Approached For Bigg Boss 19: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाया है। 'बिग बॉस' का सीजन 19 भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। जुलाई में सलमान खान अपने इस धमाकेदार शो के साथ टीवी पर कब्जा करते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। शो के लिए नामी कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो चुकी है, जिन्हें 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में देखना कंटेस्टेंट्स भी पसंद करेंगे। अभी तक कई टीवी स्टार्स के नाम शो के लिए सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक टीवी कपल का नाम भी 'बिग बॉस 19' से जुड़ा है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर है कि टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस गौतमी कपूर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स और कपल के बीच 'बिग बॉस 19' को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि अभी तक इस मामले पर न तो राम कपूर-गौतमी कपूर ने कोई कमेंट किया है और न ही मेकर्स की ओर से मामले पर आधिकारिक टिप्पणी की गई है। ऐसे में राम कपूर और गौतमी कपूर का 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनना केवल अटकलों तक ही सीमित है।

'बिग बॉस 19' के लिए इन स्टार्स को भी मिला न्योता

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए टीवी के कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान और शरद मल्होत्रा जैसे स्टार्स शामिल हैं। खुशी दुबे ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इसपर कुछ भी कहना मुश्किल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article