गौरव खन्ना और माही विज सहित इन सितारों ने धूमधाम से मनाया Rakshabandhan, जय की कलाई पर बेटी ने बांधी राखी

Rakshabandhan 2026 These TV Stars Celebrated: रक्षाबंधन की धूम हर तरफ देखे को मिल रही है। गौरव खन्ना और माही विज सहित कई टीवी सितारों ने धूमधाम से ये त्यौहार मनाया।

Rakshabandhan 2026 These TV Stars Celebrated: रक्षाबंधन की धूम आज पूरे देश में देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। टीवी सितारों में भी रक्षाबंधन की धूम देखने लायक है। गौरव खन्ना से लेकर माही विज, निया शर्मा और जन्नत जुबैर जैसे स्टार्स ने धूम-धड़ाके से रक्षाबंधन मनाया है। राखी से जुड़ी टीवी स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। जहां निया शर्मा ने अपने भाई के साथ-साथ मुंह बोली बहन क्रिस्टल डिसूजा को राखी बांधी, वहीं जय भानुशाली की कलाई पर उनकी बेटी तारा भानुशाली ने राखी बांधी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: बहन के घर पहुंचे सलमान खान, कृति सेनन ने फोटोज शेयर कर कसा विवादों पर तंज

Rakshabandhan 2026: टीवी सितारों ने धूम-धाम से मनाया त्यौहार

'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, "हर महान छोटे भाई के पीछे एक थकी हुई बड़ी बहन होती है। मां-बाप के बनाए सभी नियमों को टेस्ट करने के लिए शुक्रिया, जिससे मैं उन्हें तोड़ सकूं। बचपन की सभी रिमोट कंट्रोल फाइट से लेकर बड़े लाइफ लेसन के लिए शुक्रिया। आपके जैसी बड़ी बहन होने का मतलब है कि मुझे जिंदगी के तूफान कभी भी अकेले नहीं झेलने पड़ेंगे। रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: नेपाल में आई तबाही से भावुक हुईं Kriti Sanon, राखी विवाद के बीच किया पहला पोस्ट

    तारा भानुशाली ने राखी के खास मौके पर अपने पिता जय को राखी बांधी। वहीं इससे जुड़े वीडियो पोस्ट करते हुए जय ने लिखा, "मेरी दोस्त, बेटी, बहन और मेरी जिंदगी। सारी उम्र हमें संग रहना है।" उनके अलावा कुशाल टंडन ने रक्षाबंधन अपनी बहनों के साथ-साथ काम्या पंजाबी के साथ भी मनाया। एक्ट्रेस ने कुशाल की कलाई पर राखी बांधी, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने साझा की हैं।

    End of Feed