IND vs PAK: भारत की जीत से खुश राखी सावंत ने उड़ाया डोडी खान का मजाक, कहा 'कोहली ने धोया आपको...'

Rakhi Sawant Teased Dodi Khan: टीवी दुनिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान के साथ नजर आ रही हैं। कल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया ऐसे में जीत की खुशी में चूर राखी डोडी का मजाक उड़ाती हुई नजर आईं।

Rakhi Sawant Teased Dodi Khan: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन 'राखी सावंत' अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनी रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले सुर्खियों में आई जब 58 साल के एक पाकिस्तानी मौलाना ने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया। सिर्फ यही नहीं राखी ने कई इंटरव्यू में बताया कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान संग तीसरी दफा निकाह करने वाली हैं। इस बीच कल चैंपियन ट्रॉफी मैच में भारत की जीत से खुश राखी सावंत ने डोडी खान की टांग खींची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होता हुआ नजर आ रहा रहा है।

Rakhi Sawant Teased Dodi Khan

कल चैंपियन ट्रॉफी 2025 में अपने दूसरे मैच के दौरान इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। ऐसे में अपने मुल्क की जीत से खुश राखी सावंत ने वीडियो शेयर किया जिसमें वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान (Dodi Khan) का मजाक उड़ा रही हैं। डोडी खान क्रिकेटर विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के बाद 'क्रिकेट ऑफ गो' का टैग देते हैं। ऐसे में हँसते हुए राखी कहती हैं कि 'तो दोस्तों, बधाई हो इंडिया जीत चुकी है। तो डोडी खान क्या हुआ इसकी शक्ल उतर गई। कोहली ने धोया आप लोगों को।' इस दौरान वीडियो में डोडी खान अपना सर पकड़े हुए नजर आए।

End of Feed