YRKKH Spoiler 24 February: राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत रूप से होती है जो अरमान को अभिरा और शिवानी में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगा। ये बात कहते ही रूप बेहोश हो जाएगा और इस हालत में शिवानी और अभिरा को बताएगा उसने अरमान को धर्म संकट में डाल दिया है। इस बीच अभिरा शिवानी को बताती है कि वो आरके की पत्नी नहीं बल्कि अरमान की है। वहीं अरमान सोच नहीं पा रहा है कि वो दोनों में से किस को चुने कि इस दौरान अभिरा वहाँ पहुँच जाती है जो उसकी बातें सुन लेगी। अरमान फैसला लेगा कि वो शिवानी नहीं बल्कि अभिरा को जाने देगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी में अगली सुबह अरमान रूप को नशे से जगाने के लिए उसपर बाल्टी भर पानी फेंक देगा। अरमान को इस बात का एहसास होता है कि अगर उसने अपने आप से अभिरा को अलग नहीं किया होता तो वो इस धर्मसंकट में नहीं फंसता। अभिरा को हटाकर अरमान शिवानी को चुनता है। अरमान का ये फैसला सुन अभिरा खुश होती है और दोनों एक दूजे को गले लगाकर खूब रोते हैं।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अरमान और अभिरा के बीच प्यार देख रूप का दिल पिघल जाएगा। दोनों का रोना-धोना देख रूप कहेगा कि वो अरमान की परीक्षा ले रहा था क्यूंकी वो जानना चाहता था कि शिवानी उसके लिए पहली चॉइस होगी या नहीं। यह सुन अरमान और अभिरा काफी खुश होते हैं। कहानी में आगे चलकर अरमान और अभिरा शिवानी को पोद्दार हाउस लेकर आएंगे जिसे देख विद्या और कावेरी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
