Karan Veer Mehra Didn't Received Price Money: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विनर करण वीर मेहरा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बिग बॉस 18 का खिताब अपने नाम करने के बाद करण वीर मेहरा की फैन फालोइंग भी दुगनी हो गई। इस बीच एक पॉडकास्ट के दौरान करण वीर मेहरा ने बताया कि कैसे उन्हे अभी तक 'बिग बॉस 18' की जीती हुई इनाम राशि अभी तक खाते में नहीं पहुंची। ऐसे में कई महीनों से बिना राशि पर करण वीर मेहरा का क्या कहना है, जानिए इस रिपोर्ट में।
एक पॉडकास्ट के दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने खुलासा किया कि उन्हे अभी तक 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की इनाम राशि नहीं मिली। इसपर एक्टर ने बताया कि 'बिग बॉस' का विनिंग अमाउन्ट 50 लाख रुपए था जो मुझे अभी तक नहीं मिली और ना मेरे खाते में आई। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' की प्राइज मनी मुझे मिल चुकी है जिससे मैंने कुछ समय पहले अपने लिए गाड़ी खरीदी। क्यूंकी मुझे पहले खरीदने का मौका नहीं मिला था जिसे अब जाकर बुक किया।' बता दें करण वीर मेहरा ने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी से जीती हुई राशि से लक्जरी गाड़ी खरीदी।
करण वीर मेहरा ने ये भी बताया कि वो अब कलर्स चैनल को छोड़ना नहीं चाहते क्यूंकी इसने ही एक्टर को पहचान दिलाई। अब एक्टर की पर्सनल लाइफ कि बात करें तो करण वीर मेहरा 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट चुम दरांग को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने एक साथ वैलेंटाइन डे मनाया और अक्सर एक साथ पार्टीज में भी स्पॉट हुए। फैंस करण और चुम की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
