Rakhi Sawant Video: देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। सलमान खान, करीना कपूर, वरुण धवन, राजकुमार राव, मीका सिंह समेत कई सेलेब्स छात्रों के समर्थन में सामने आ चुके हैं। इसी बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी छात्रों के समर्थन में खुलकर बोलती नजर आ रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'अब सभी घर लौट जाएं...' Salman Khan ने छात्रों से की आंदोलन खत्म करने की अपील)
राखी सावंत ने कही ये बात (pic credit-instagram)
राखी सावंत ने कही ये बात
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें राखी सावंत ने कहा, 'मोदी जी, आपको क्या हो गया है? बच्चों पर इतना अत्याचार क्यों हो रहा है? क्या सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है? क्या देश के बच्चों के लिए आपके मन में जरा भी दया नहीं है? आखिर कुर्सी का क्या करेंगे? शर्म आनी चाहिए। यह दिल्ली पुलिस है या अंग्रेजों की तरह व्यवहार कर रही है? इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। कई लोग राखी की तारीफ कर रहे है। तो कई लोग राखी सावंत को ड्रामा क्वीन बता रहे हैं।
बताते चलें कि राखी सावंत पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार छात्रों के आंदोलन से जुड़े वीडियो और पोस्ट शेयर कर रही हैं। उन्होंने घायल प्रदर्शनकारियों के वीडियो भी साझा किए हैं और छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। राखी के इन पोस्ट्स को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई छात्र और यूजर्स उनके समर्थन की सराहना कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने कमेंट कर उनसे प्रदर्शन में खुद शामिल होने की भी अपील की है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आज सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'छात्रों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए उन्हें और उनके परिवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर ट्वीट किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि अब अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें। सोनम, अब जो होना था, वह हो चुका है भाई। इस आंदोलन को अब और आगे मत बढ़ाओ। अगर आगे कभी जरूरत पड़ी तो फिर से आवाज उठाई जा सकती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी इसकी जरूरत है। अब कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं अपने घर से तुम्हारे लिए खाना भी भेज सकता हूं।'
