Rakhi Sawant के पति Adil Khan पर एक और FIR दर्ज, ईरानी छात्रा ने लगाया रेप का आरोप

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 12, 2023, 04:56 PM IST

rakhi sawant husband adil khan accused of rape case: आदिल दुर्रानी के खिलाफ ईरानी छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस राखी सावंत के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420, 376, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Iranian Woman Files FIR In Mysore Against Adil Durrani: राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल दुर्रानी (Adil Khan Durrani) एक बार फिर से मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। जब से राखी ने उनके खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं तभी से आदिल लगातार सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। एक तरफ राखी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ नया पुलिस केस दर्ज हुआ है। आदिल दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक मामला दर्ज हुआ है। जी हां, राखी के पति पर एक ईरानी छात्रा ने रेप का आरोप लगाया गया है।

rakhi sawant and adil

रिपोर्ट्स के अनुसार, आदिल दुर्रानी के खिलाफ ईरानी छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420, 376, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। स्टूडेंट का आरोप है कि आदिल ने उसे इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की भी धमकी दी है।

End of Feed