Rakhi Sawant का पाकिस्तान की बहू बनने का सपना कांच की तरह हुआ चूर, डोडी खान ने वापिस लिया प्रपोजल

Rakhi Sawant Hearth Broken As Dodi Khan Takes Marriage Proposal Back: मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि वह जल्द ही डोडी खान संग शादी कर पाकिस्तान की बहू बनने वाली हैं। लेकिन अब डोडी खान ने अपने शादी का प्रपोजल वापिस ले लिया है।

Rakhi Sawant Hearth Broken As Dodi Khan Takes Marriage Proposal Back: मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राखी सावंत इन दिनों दुबई में रह रही हैं, लेकिन वहां रहकर भी वह भारत में रह रहे फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। राखी सावंत ने बताया था कि पाकिस्तान के डोडी खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। वह निकाह पाकिस्तान में करेंगी और भारत में उनका रिसेप्शन होगा। लेकिन पाकिस्तान की बहू बनने से पहले ही राखी सावंत का सपना चूर-चूर हो गया। दरअसल, डोडी खान ने अपना शादी का प्रपोजल वापिस ले लिया है।

डोडी खान ने तोड़ा राखी सावंत का दिल

End of Feed