टीवी मसाला

नेहा धूपिया को रोडीज के सेट पर आया चक्कर, एक महीने से परिवार और बच्चों से दूर रह रही है एक्ट्रेस

Neha Dhupia Fainted on Roadies Set: हाल ही में एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस ( Roadies Double Corss) के सेट पर नेहा धूपिया( Neha Dhupia) की तबीयत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर गई। हालांकि नेहा तुरंत ठीक हो गई और कुछ ही देर में सेट से वापिस आ गई।

Image

Neha Dhupia Fainted on Roadies Set

Neha Dhupia Fainted on Roadies Set: अभिनेत्री नेहा धूपिया( Neha Dhupia) इन दिनों टीवी के फेमस शो रोडीज को शूट कर रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि उन्हें सेट पर शूट करते हुए चक्कर आ गए। शूटिंग के दौरान वह चक्कर खाकर गिर गई और उनकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महिने से शूट कर रही है और अपने परिवार से दूर रह रही है। आइए बताते हैं अब कैसी है नेहा की तबीयत

हाल ही में एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस ( Roadies Double Corss) के सेट पर नेहा धूपिया( Neha Dhupia) की तबीयत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर गई। हालांकि नेहा तुरंत ठीक हो गई और कुछ ही देर में सेट से वापिस आ गई। नेहा ने अपना जज्बा दिखाते हुए सेट पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है यह एक साधारण समस्या थी जो ठीक हो गई है। नेहा वापिस से सेट पर लौट आई और काम शुरू कर दिया।

घटना के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, यह एक छोटी सी स्वास्थ्य समस्या थी, लेकिन मैं अपने पैरों पर खड़ी हो गई हूँ, पहले की तरह प्रेरित और उत्साही हूँ। रोडीज हमेशा सीमाओं को आगे बढ़ाने के बारे में रहा है, और यह यात्रा मुझे हर बाधा को पार करने के लिए प्रेरित करती है। कोई भी मुझे रोक नहीं सकता। बताते चले कि एक्ट्रेस पिछले एक महीने से शो के लिए शूट कर रही है और छोटे-छोटे शहरों में जाकर रोडीज के लिए जाबाज खिलाड़ी ढूंढ रही है। इस बीच वह अपने पति और बच्चों से भी दूर है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article