Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Season 3 First Episode Review: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' के सीजन 3 का पहला एपिसोड बीते दिन रिलीज हुआ, जिसमें परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे मुख्य भूमिका में नजर आए। जहां परम सिंह नील के किरदार में दिखाई दिये तो वहीं सनम जौहर ऋतुराज और वैभवी हंकारे तेजस्विनी के रोल में नजर आईं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अचानक लीप आने की वजह से दर्शकों में नाराजगी थी। लेकिन बीते दिन आए एपिसोड को लेकर लोगों का रिएक्शन देख ये कहा जा सकता है कि सीजन 3 में भी अब उनकी दिलचस्पी आने लगी है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सीजन 3 के पहले एपिसोड में ही परम सिंह ने अपने किरदार से शो में समा बांध दिया है। वहीं दूसरी ओर सनम जौहर की एक्टिंग देख लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं, वैभवी हंकारे और परम सिंह की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' के सीजन 3 के फर्स्ट एपिसोड को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब ट्वीट भी कर रहे हैं, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि फर्स्ट एपिसोड उन्हें बहुत पसंद आया।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को प्लॉट के लिए देख रहे हैं। जबकि इसका असली प्लॉट ट्विस्ट परम सिंह हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शर्मीला, शांत, सुलझा हुआ और घबराया हुआ। ये कुछ ऐसा था जिसे परम सिंह ने अपने करियर में कभी नहीं देखा था। डॉक्टर नील के कई शेड्स हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे ये प्यारे लगे। इनके बीच केमिस्ट्री जबरदस्त है।" चौथे यूजर ने लिखा, "नील तो बहुत सीधा है यार और परम ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। सनम ने असल में हैरान कर दिया है। आरआर के तौर पर उसका पहला इंप्रेशन जबरदस्त है। परिवार का सेटअप थोड़ा संतुलित लग रहा है। लेकिन फीमेल लीड को खुद पर काम करने की जरूरत है।"
