आदिल को लेकर राखी सावंत ने कहा- पहले सुहागरात हुई अब होगी शादी, क्यों छूए वकील के पैर?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 17, 2023, 08:52 PM IST

राखी सावंत (Rakhi Sawant) लगातार अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। आदिल को 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी वकील के पैर छूते हुए नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट में दोनों का केस चल रहा है। आदिल को फिलहाल 20 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा गया है। राखी लगातार मीडिया के सामने आकर आदिल और उसकी कथित गर्लफ्रेंड तनु चंदेल के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। राखी ने कहा कि आदिल की गर्लफ्रेंड तनु प्रेग्नेंट हैं। राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

rakhi and adil (2)

rakhi and adil (credit pic: social media)

वायरल वीडियो में राखी कहती हैं, सबसे पहले मैं ये कहना चाहूंगी कि ये न्याय राखी को नहीं बल्कि एक हिंदुस्तानी पीड़ित महिला को मिला है। पहले शादी होती है और फिर सुहागरात होती है। लेकिन इस केस में पहले सुहागरात हुई और फिर शादी। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब है कि पहले पुलिस कस्टडी मिलती है और उसके बाद ज्यूडीशियल कस्टडी मिलती है। लेकिन पहले यहां ज्यूडीशियल कस्टडी मिली और अब पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

End of Feed