Rajeev Sen and Charu Asopa Divorced: राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारु असोपा (Charu Asopa) की शादी में बहुत सारे उतार- चढ़ाव से भरी रही है। आज दोनों का तलाक हो गया। राजीव और चारु के तलाक की आज सुनवाई थी। राजीव ने कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने बताया, हमारा तलाक हो गया है। एक्टर ने लिखा, कोई गुडबॉय नहीं, दो लोग एक- दूसरे के साथ नहीं रह पाए। प्यार हमारा बीच हमेशा रहेगा। हम अपनी बेटी के माता- पिता हमेशा रहेंगे।
rajeev sen and charu asopa (credit pic: instagram)
राजीव सेन ने तलाक के बाद दिया पहला बयान
कपल की शादी को 4 साल हो गए हैं। कपल ने गोवा में साल 2019 में एक- दूसरे से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के रिश्ते में अनबन चलने लगी थी। चारु और राजीव ने अपनी शादी को बचाने की तमाम कोशिशे की। लेकिन बात नहीं बन पाई। चारु ने अपनी प्रेग्नेंसी में ज्यादातर समय अकेले ही बताया था। दोनों ने अपनी बेटी जियाना के लिए साथ रहने की कोशिश भी की। इससे पहले भी राजीव और चारु ने एक- दूसरे को तलाक देने का फैसला किया था।
चारु और असोपा का भले ही तलाक हो गए हैं। लेकिन दोनों बेटी जियाना की परवरिश साथ में करेंगे। चारु और राजीव चाहते हैं कि बेटी जियाना को अच्छी परवरिश मिले। राजीव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि हम चाहते हैं कि जियाना को अच्छा माहौल मिले। वो अब बड़ी हो रही है। हम दोनों को खुश देखकर जियाना को अच्छा लगेगा। राजीव और चारु लंबे समय से एक- दूसरे से अलग रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपना नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस अपनी बेटी जियाना के साथ रह रही हैं।
