Yeh Rishta kya kehlata hai 8 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु-अक्षरा अभिनव को कायरव और मुस्कान की शादी के लिए प्लान बनाते हैं। अक्षरा प्लान के चलते कायरव और मुस्कान को घर से भाग जाने को कहती है, लेकिन दोनों इस बात से साफ इंकार कर देते हैं। इसी दौरान अभिनव इन बातों को सुन लेता है और शादी के लिए राजी हो जाता है।
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की नीलम्मा और अभिनव शादी को लेकर बातें कर रहे होते हैं। तभी नीलम्मा शादी के लिए कुछ पैसे निकाल कर अभिनव को दे देती है। वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु और अक्षरा मुस्कान से शादी को लेकर सवाल जवाब कर रहे होते हैं। अक्षर मुस्कान से पूछती है कि उसे शादी कैसी चाहिए। इस बात का जवाब देते हुए मुस्कान कहती है की उसे बेहद सिंपल और कम लोगों की मौजूदगी में शादी करनी है।
आरोही-मंजरी को मिलेगी शादी की न्यूज
प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की कायरव अपनी शादी की खबर आरोही को वॉइस नोट के जरिए भेज देता है। आरोही के साथ-साथ मंजरी को भी कायरव और मुस्कान की शादी का पता चल जाता है। इस बात को सून मंजरी गुस्से में आग बबूला हो जाती है।
नीलम्मा-सुहासिनी के बीच होगी तू-तू मैं-मैं
सीरियल में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होगा आगे दिखाया जाएगा की अक्षरा वीडियो कॉलिंग के जरिए सभी परिवार वालों की बात करवाती है। इसी दौरान सुहासिनी अक्षरा और नीलम्मा से कहती है की वो शादी के लिए उदयपुर आ जाएं। नीलम्मा कहती है कि शादी कसौली में ही की जाएगी। इस बात से कायरव, अभिनव, अक्षरा और अभिमन्यु सहमत हो जाते हैं। इस वजह से सुहासिनी भड़क जाती हैं और आखिर में रख देती हैं।
