Rajat Dalal Visits Jantar-Mantar: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। रजत दलाल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उन्हें उनकी बेबाकी के कारण भी खूब जाना जाता है। रजत दलाल ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया था। उनका कहना था कि छात्रों की मांगें सुनी जानी चाहिए। लगातार रजत दलाल (Rajat Dalal) छात्रों के प्रदर्शन पर पोस्ट साझा करते नजर आ रहे थे। वहीं बीते दिन रजत दलाल छात्रों के समर्थन में सड़क पर भी उतरे। उनसे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में उनके साथ मार्च करते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'
Rajat Dalal पहुंचे जंतर मंतर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
रजत दलाल (Rajat Dalal) के एक नहीं बल्कि कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रजत दलाल ने जंतर-मंतर आने के बाद कई मीडिया चैनल से भी बात की। उन्होंने प्रदर्शन में कहा, "इस्तीफा लेना है किसी का ठीक है। वो सिस्टम सही कर दो, जो पेपर बनने से लेकर टेबल पर आने तक की सारी चीज होती है। वो सुधारोगे तो बात खत्म। ये कोई राजनैतिक एजेंडा है ही नहीं। न हमें मोदी जी से कोई दिक्कत है और न हमें सरकार से कोई दिक्कत है।" वहीं एक वायरल वीडियो में रजत दलाल से एल्विश यादव के बारे में भी सवाल किया गया। इसपर रजत दलाल ने बताया कि एल्विश यादव मुंबई में अभी बिजी हैं। अगर वो यहां होता तो मेरे हिसाब से पक्का यहां आता। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मैं कांग्रेस और भाजपा का सपोर्टर नहीं...' CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले Elvish Yadav
Rajat Dalal पहुंचे जंतर-मंतर
रजत दलाल (Rajat Dalal) ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में 'बिग बॉस 18' फेम ने छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान हुई लाठीचार्ज पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि छात्र अपना मुद्दा उठा रहे थे, लेकिन अब इस चीज को अलग-अलग दिशा दे दी गई है।
