टीवी मसाला

Bigg Boss 18 खत्म होते ही रजत दलाल ने करण और चुम दरांग के रिश्ते की खोली पोल, बातों-बातों में कहा 'नकली'

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang Relationship Fake: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। वहीं अब रजत दलाल ने इस रिश्ते को 'नकली' बता दिया है।

Image

करण वीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते पर रजत दलाल ने तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Calls Karan Veer Mehra And Chum Darang Relationship Fake: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में सभी सितारों ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और चुम दरांग की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) खत्म होने के बाद भी चुम दरांग और करण वीर मेहरा से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। यहां तक कि करण वीर मेहरा को 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग से अपने दिल की बात कहते हुए भी सुना गया था। लेकिन शो के ही दूसरे कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) ने चुम दरांग और करण वीर के रिश्ते को 'नकली' बताया है। उन्होंने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान चुम और करण के रिश्ते से पर्दा उठाया।

रजत दलाल (Rajat Dalal) बीते दिन एल्विश यादव के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से निकलने के बाद रजत दलाल ने मीडिया संग भी बातचीत की। पैपराजियों ने रजत दलाल से चुम दरांग और करण वीर मेहरा के रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया। इसपर रजत दलाल ने कहा, "ये सब और कुछ नहीं बल्कि नकली है। आप लोग खुद ही देख लेना दो से तीन महीने में, ये रिश्ता नहीं टिकने वाला।" बता दें कि रजत दलाल ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की बॉन्डिंग पर भी तंज कसा था, साथ ही अविनाश मिश्रा को ठरकी तक बताया था।

करण वीर मेहरा संग रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचती हैं चुम दरांग

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से बाहर आने के बाद चुम दरांग से पूछा गया था कि क्या वो करण संग रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी। इसपर चुम ने कहा था कि घर के अंदर की चीजें अलग थीं। घर के बाहर आकर देखते हैं कि चीजें किस दिशा में जाती हैं और उसी हिसाब से हम आगे फैसला करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article