दिग्विजय राठी से बदला लेने होटल पहुंच गए Rajat Dalal, सरेआम धमकी देते हुए बोले- थप्पड़ मारता हुआ लेकर जाऊंगा

Rajat Dalal Grabs Digvijay Singh Rathee In Hotel: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की लड़ाई हो गई थी। हैरत की बात तो यह है कि उस लड़ाई का बदला रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी से अब लेने की कोशिश की है।

Rajat Dalal Grabs Digvijay Singh Rathee In Hotel: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रजत दलाल की शो में रहते हुए कई कंटेस्टेंट्स संग लड़ाइयां हुईं, जिसमें करण वीर मेहरा से लेकर दिग्विजय सिंह राठी तक का नाम शामिल है। कुछ कंटेस्टेंट्स को रजत दलाल ने चेतावनी भी दी थी कि वो शो के बाद उन्हें देख लेंगे। हैरत की बात तो यह है कि अब रजत दलाल (Rajat Dalal) अपनी उन चेतावनियों को सच करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रजत दलाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्विजय सिंह राठी से बदला लेने के लिए पहुंच गए। इतना ही नहीं, उन्होंने दिग्विजय सिंह राठी को सरेआम चेतावनी देते हुए कहा कि यहां से थप्पड़ मारते हुए लेकर जाऊंगा।

रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी को सरेआम दी धमकी

End of Feed