टीवी मसाला

Sambhavna Seth को बुर्का पहनाना चाहती थीं Sana Khan, कहा 'ये क्या पहना है तूने...दुप्पटा कहां?'

Sana Khan Wants Sambhavna Seth to wear Burkha: टीवी और बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस साना खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अपने पॉडकास्ट के दौरान साना ने संभावना सेठ को बुर्का पहनाने की बात कही और कपड़ों को लेकर भी कमेंट किया, यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

Image

Sana Khan Wants Sambhavna Seth to wear Burkha

Sana Khan Wants Sambhavna Seth to wear Burkha: एक्ट्रेस रह चुकीं सना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस ने दुनिया में दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर सना खान का संभावना सेठ संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही सना खान को ट्रोलर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में सना ने संभावना सेठ के कपड़ों पर कमेंट किया और बुर्का पहनने को भी कहा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

हाल ही में संभावना सेठ (Sambhavna Seth) पूर्व एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) के पॉडकास्ट में पहुंची। इस दौरान सना खान ने संभावना सेठ के कपड़ों पर उंगली उठाते हुए कहा कि तेरे पास अच्छी सलवार-कमीज नहीं है...थप्पड़ चाहिए तुझे? तुम्हारा दुप्पटा कहां है? बुर्का लाओ... संभावना को कोई बुर्का पहनाओ। ऐसे में संभावना जवाब देते हुए कहती हैं कि 'मैं तो यही पहनूँगी। ये सब बातें संभावना सेठ के हाल ही में आए वलॉग में रिकार्ड हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सना खान पर भड़क गए और उन्हे सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का मानना है कि सना अपना धर्म संभावना पर धोपने की कोशिश कर रही हैं।

एक यूजर ने लिखा कि सना खान सभी को बुर्का पहनने के लिए जबरदस्ती क्यूं कर रही है। वहीं दूसरे यूजर ने संभावना को हिदायत देते हुए कहा कि संभावना मुस्लिम नहीं है, तो फिर वह उसे मजबूर क्यों कर रही है? हालांकि बता दें दोनों की बातें हंसी-मजाक में चल रही थी लेकिन लगता है लोगों ये पसंद नहीं आया। बता दें धर्म के चलते सना खान ने मनोरंजन जगत को अलविदा कहा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article