Rajan Shahi Open Up On Bringing Back Bidaai Season 2: टीवी के मशहूर प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपने बहुत से शोज से लोगों का खूब दिल जीता है। उनका 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तो दशकों से दर्शकों के बीच छाया ही हुआ है। वहीं दूसरी ओर राजन शाही का 'अनुपमा' भी टीआरपी में टॉप पर जगह बनाए बैठा हुआ है। इससे पहले भी राजन शाही के कई टीवी शोज ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाे, जिसमें से एक नाम 'सपना बाबुल का बिदाई' भी है। वहीं हाल ही में राजन शाही से इस शो के दूसरे सीजन को टीवी पर लाने के बारे में सवाल किया गया। इसपर राजन शाही (Rajan Shahi) ने अपने दिल की बात कही। साथ ही उन्होंने एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लाने पर भी चुप्पी तोड़ी। यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप, पति संग दिए एक से एक पोज
राजन शाही लेकर आ रहे हैं 'बिदाई' का सीजन 2, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एकता कपूर की तारीफ में जुटे राजन शाही
राजन शाही (Rajan Shahi) ने इस दौरान एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को वापस लाने पर तारीफ की। राजन शाही ने कहा, "एकता कपूर की दाद देनी पड़ेगी कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को वापस लेकर आईं। उन्होंने इसे सफल बनाया, साथ ही उन्हें इससे ढेर सारा प्यार मिला। मैं जाहिर तौर पर स्पिन-ऑफ बा सकता हूं जैसे मैंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से 'ये रिश्ते हैं प्यार के' बनाया था। लेकिन ईमानदारी से, मुझे नहीं लगता कि मैं अपने सीरियल्स का पार्ट टू बना सकता हूं।" बता दें कि राजन शाही के 'बिदाई' में सारा खान और पारुल चौहान ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
