टीवी मसाला

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya के घर जुड़वा बेटों ने लिया जन्म, शादी के 10 साल बाद मिला डबल सुख

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Blessed With Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद मम्मी पापा बने। उनके घर जुड़वा बेटों ने जन्म लिया है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी जुड़वा बेटों की किलकारी, (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Blessed With Twins: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर किलकारी गूंजी है और खास बात तो यह है कि ये किलकारी एक नहीं बल्कि दो-दो बच्चों की है। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। ये खुशखबरी कपल ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है, जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को जुड़वा बेटों के लिए फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप, पति संग दिए एक से एक पोज

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें दो बच्चों की छवि बनी हुई थी। उस फोटो पर लिखा था, "हमने खुशियां मांगी और भगवान ने कहा, 'डबल ले लो।' जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला।" वहीं कैप्शन में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लिखा, "इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। हमारे बेटे यहां हैं और जिंदगी अभी से ही इतनी खूबसूरत लगने लगी है, जिसकी हमने कभी कल्पना की थी। मेरे करण-अर्जुन आ गए। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की बहुत जरूरत है, क्योंकि मैं और दिव्यांका अपनी जिंदगी में पैरेंटहुड जैसा नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं।" यह भी पढ़ें: Anupamaa: पद्मश्री से सम्मानित किये गए एक्टर Arvind Vaidya, बेटी वंदना पाठक ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

      दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया बने मम्मी-पापा

      दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया बने मम्मी-पापा

      दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को जुड़वा बच्चों के लिए टीवी स्टार्स से लेकर फैंस तक से खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। माही विज, युविका चौधरी, मोनालिसा, श्रेणु पारिख और परंपरा टंडन जैसे कई सितारों ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं फैंस भी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 19 मार्च को आधिकारिक रूप से फैंस संग प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। वहीं एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी डिलीवरी मिड-जून तक हो सकती है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article