Bigg Boss 16: 'अर्चना गौतम बहू कमाल की बनेगी', राहुल वैद्य ने फिर लिया इनडायरेक्ट पंगा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 10, 2023, 11:39 PM IST

Rahul Vaidya calls Archana Gautam is the perfect bahu: राहुल वैद्य का बिग बॉस -16 को लेकर ताजा ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने अर्चना गौतम का जिक्र किया है और कहा कि वह शिव ठाकरे की मां का ख्याल रखते हुए एक आदर्श बहू बनेंगी।

bigg boss 16, Rahul Vaidya and archana gautam: बिग बॉस 16 अपने फिनाले के ओर बढ़ रहा है। आए दिन शो में मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। जिसे लेकर बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्विस्ट करते रहते हैं। अब इसी बीच राहुल वैद्य ने भी बिग बॉस के एक एपिसोड को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल वैद्या रियलिटी शो बिग बॉस के जबरदस्त फॉलोअर रहे हैं और बार-बार वह कंटेस्टेंट्स के बारे में कुछ मजेदार कमेंट्स करते रहे हैं। लेकिन कई बार उन्होंने री-एंट्रेंट्स और मेकर्स को बायस्ड होने के लिए जोरदार तरीके से लताड़ा भी है। अब राहुल वैद्य ने इस बार अर्चना गौतम की चुटकी ली है।

archana gautam bigg boss

archana gautam bigg boss

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंस रहे राहुल वैद्य का ताजा ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने अर्चना गौतम का जिक्र किया है और कहा कि वह शिव ठाकरे की मां का ख्याल रखते हुए एक आदर्श बहू बनेंगी। अन्य कंटेस्टेंट्स के घर से आए परिवार वालों के साथ अर्चना का ये बर्ताव देखकर राहुल ने कमेंट किया है। राहुल वैद्य का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। राहुल ने लिखा- 'बाकी जो भी हो... अर्चना बहू कमाल की बनेगी।'

End of Feed