टीवी मसाला

Bigg Boss में अपने दिल पर पत्थर रखकर गए थे पुनीत इस्सर, वजह बताते हुए बोले- सलमान ने फंसा दिया...

Puneet Issar On Entering In Bigg Boss Says This On Salman Khan: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर पुनीत इस्सर ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह 'बिग बॉस 8' का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने गेम में अपना पूरा-पूरा योगदान दिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने सलमान खान को लेकर खुलासा किया है।

Image

सलमान खान के चक्कर में बिग बॉस में आए थे पुनीत इस्सर

Puneet Issar On Entering In Bigg Boss Says This On Salman Khan: बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर पुनीत इस्सर ने अपनी एक्टिंग से खूब पहचान बनाई है। 'महाभारत' से लेकर 'बिग बॉस 8' तक में पुनीत इस्सर ने अपनी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कभी विलेन बनकर तो कभी साइड रोल से भी पुनीत इस्सर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। यूं तो पुनीत ने 'बिग बॉस 8' में भी अच्छा गेम खेला था। लेकिन हाल ही में पुनीत ने इस बारे में बात करते हुए सलमान खान पर फंसाने का आरोप लगाया। पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने बताया था कि उन्होंने 'बिग बॉस 8' साइन तो कर लिया था, लेकिन इस शो के पुराने एपिसोड देखकर ही उनके हाथ-पांव फूलने लगे थे।

'महाभारत' (Mahabharat) एक्टर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने सलमान खान (Salman Khan) के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं सलमान के साथ एक फिल्म बनाने वाला था। तो मैं स्क्रिप्ट बताने के लिए उसके घर जाता रहता था। वो तब बिग बॉस में होता था। उसने बोला कि पुन्स उधर आजा यार। तो जब 'बिग बॉस' की टीम ने देखा मुझे तो उन्हें लगा कि इसे डालते हैं घर के अंदर। वे सलमान खान के पास गए कि पुनीत को घर में लेते हैं। सलमान ने भी कहा कि हां ले लो इसे। मैंने कहा कि पागल है क्या, मुझे नहीं करना। मैं पिक्चर डायरेक्ट कर रहा हूं, छोड़ ना यार। इसने फंसा दिया मेरे को।"

सलमान खान के चक्कर में 'बिग बॉस' का हिस्सा बने पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें 'बिग बॉस' साइन करने के लिए कहा था। एक्टर ने इस बारे में कहा, "सलमान ने मुझसे बोला कि पुन्स तुम्हें ये करना होगा। एक चीज करो, एक दो सप्ताह के लिए जा, बाहर ले आऊंगा तुझे। मैंने पेपर साइन कर दिया। लेकिन जब मैं घर पहुंचा और मेरी बेटी को मैंने बताया तो उसने कहा, "पापा आप पागल हैं? आपको पता भी है कि बिग बॉस क्या है?" उसने मुझे एक-दो एपिसोड दिखाया तो मैं डर गया। मेरे पैर ठंडे पड़ गए।" पुनीत इस्सर ने कहा कि मुझे लगा था कि मैं घर में 2-3 सप्ताह तक ही रहूंगा, लेकिन वहां मैं 3 महीने रहा।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article