साउथ मूवीज

सलमान खान की मुन्नी बनेगी अखंड 2 में "जननी", हर्षाली मल्होत्रा करने जा रही है साउथ में डेब्यू

Harshali Malhotra in Akhanda 2: बजरंगी भाईजान फेम एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा जल्द ही साउथ मूवी अखंड 2 में नजर आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म से हर्षाली का लुक शेयर किया है। इस सिम्पल अंदाज में हर्षाली प्यारी लग रही है। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की आने वाली फिल्म अखंड 2 लोगों के बीच काफी चर्चा में है।

Image

Harshali Malhotra in Akhanda 2

Harshali Malhotra in Akhanda 2: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवी बजरंगी भाईजान( Bajrangi Bhaijaan) की फेमस एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ( Harshali Malhotra) लंबे समय बाद बड़े परदे पर लौट रही है। हर्षाली को साउथ की फिल्म अखंड 2 में कास्ट किया गया है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने हर्षाली का फिल्म में स्वागत किया है और फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। नंदमुरी बालकृष्ण की इस मूवी से हर्षाली एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाने आ रही है। हर्षाली के इस लुक पर एक नजर डालते हैं।

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण( Nandamuri Balakrishna) की आने वाली फिल्म अखंड 2 लोगों के बीच काफी चर्चा में है। फिल्म में स्टार्स की एंट्री से लेकर इसकी पहली झलक तक, फैंस बड़े पर्दे पर धमाका देखने के लिए बेताब हैं। इन सबके बीच, निर्माताओं ने एक बड़ी घोषणा की है। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी की भूमिका से मशहूर हुईं हर्षाली मल्होत्रा का अखंड 2( Akhanda 2) में स्वागत किया गया है। फिल्म में वह 'जननी' का किरदार करेगी।

निर्माताओं ने अखंड 2 से जननी के रूप में हर्षाली मल्होत्रा का पहला लुक शेयर किया है। वह पीले रंग की पारंपरिक पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिम्पल से लुक में हर्षाली एकदम प्यारी और मासूम नजर आ रही है। पोस्ट शेयर करते हुए , निर्माताओं ने कैप्शन दिया है "एक देवदूत की मुस्कान और सोने का दिल बजरंगी भाईजान फेम #हर्षाली मल्होत्रा को #अखंडा2 से 'जननी' के रूप में पेश किया जा रहा है #अखंड2 सिनेमाघरों में दशहरा 25 सितंबर को रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article