18 साल की उम्र में ही पूजा बनर्जी ने रचा लिया था ब्याह, पहली शादी को बताया सबसे बड़ी गलती

Puja Banerjee First Marriage: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौंका देने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में शादी की थी। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी बताया।

Puja Banerjee First Marriage: सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभा चुकीं पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ महीनों पहले पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा संग एक दोस्त ने धोखाधड़ी की थी। इस टीवी कपल ने अपनी सारी जमा पूंजी गवां डाली। सिर्फ यही नहीं पूजा और कुणाल पर एक बंगाली फिर प्रोड्यूसर को किडनैप और जबरन पैसा वसूलने का भी आरोप लगा था। अब हाल ही में इस कपल ने इंटरव्यू दिया तब एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी को लेकर बातचीत की जिसे किसी को भी आज तक नहीं पता था।

Puja Banerjee First Marriage

Image Source: Puja Banerjee Instagram

सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) बताती है 'मैं 18 साल की थी जब मेरी शादी हुई थी। घर से भाग गई और सात फेरे ले लिए। एक रात मुझे एहसास हुआ कि जिसको मैं प्यार किया जिसके लिए घरवालों को छोड़ दिया वो वैसा है ही नहीं। शादी के बाद वो पूरे तरीके से बदल गया था। ऐसे में मैं घर वापिस भी नहीं गई क्यूँकि मुझे लगा कि माता-पिता को निराश कर दिया है। फिर मैं कुणाल से मिली तब मेरे और पहले पति के बीच अजनबी वाला रिश्ता बन चुका था। हम दोनों कभी एक दूसरे के लिए बने ही नहीं। वो शादी बस तीन साल तक चली और मैं हम अपने अपने रास्ते चल दिए।'

End of Feed