Priyanka Choudhary का बेडरूम वीडियो हुआ वायरल, हद पार बोल्डनेस देख भड़क उठे फैन्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 20, 2023, 11:12 AM IST

priyanka choudhary troll for bedroom video: प्रियंका चाहर चौधरी के वीडियो में बोल्ड होने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'उसने बिग बॉस में अर्चना से कहा था कि उसे एलएसडी 2 में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि इसमें बोल्ड सीन हैं... अंगूर खट्टे हैं।'

priyanka choudhary bedroom video viral: प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 में अपने कार्यकाल के दौरान लाखों दिल जीते हैं। अपने शांत रवैये और मजबूत नेतृत्व के साथ, प्रियंका चाहर चौधरी ने रियलिटी शो के टॉप-3 में जगह बनाई थी। हालांकि प्रियंका के प्रशंसक इस बात से चिढ़ गए थे कि अनडिजर्विंग होने के बाद भी एमसी स्टेन को विजेता का टाइटल दिया गया। वहीं शिव ठाकरे शो के उपविजेता रहे थे। हालांकि बिग बॉस के फैन्स प्रियंका चाहर चौधरी को शो की असली विनर बताते रहे हैं। अब फिनाले के एक हफ्ते बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला है। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी केवल कंबल में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

priyanka chahar choudhary

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका को बिस्तर से उठते ही अपने चारों ओर एक सफेद चादर लपेटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद एक्ट्रेस एक चाय के मग के साथ खिड़की पर जाती है, ताकि बाहर का सीन्स देख सकें। हालांकि वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स उनकी बोल्डनेस की हदें देखकर हैरान रह गए हैं। उनका कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनको शर्मिंदा किया है क्योंकि रियलिटी शो में उन्होंने कैमरे के लिए कपड़े उतारने के विचार से असहज होने का दावा किया था।

End of Feed