टीवी मसाला

Shah Rukh khan की फिल्म 'Dunki' में काम करने को तरस रही हैं प्रियंका चौधरी, दिया बड़ा बयान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 20, 2023, 10:43 AM IST

Priyanka Chahar Chaudhary in Shah Rukh Khan Film: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) भले ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी नहीं जीत सकी हैं, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब शाहरुख खान की फिल्म डंकी में काम करने को लेकर प्रियंका चौधरी ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Priyanak Chahar Chaudhary in Dunki

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म में काम करने पर बोली प्रियंका चौधरी।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चौधरी की डंकी ऑफर की गई है।
  • प्रियंका चौधरी ने डंकी में काम करने को लेकर बयान दिया है।

Priyanka Chahar Chaudhary in Shah Rukh Khan's 'Dunki': बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने से चूक गई हैं, हालांकि उन्होंने बिग बॉस के टॉप-3 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई है। पूरे सीजन में प्रियंका ने अपने गेम से काफी फैंस को इम्प्रैस किया है, वह बिग बॉस खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते काफी समय से यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है कि प्रियंका चौधरी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunky) में काम करने वाली हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चौधरी को बॉलीवुड में ब्रेक मिलने वाला है, वो भी शाहरुख खान की फिल्म के साथ। 'डंकी' साइन करने को लेकर अब प्रियंका चौधरी ने पहली बार बयान दिया है।

क्या डंकी में नजर आएंगी प्रियंका चौधरी?

बिग बॉस के घर में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने प्रियंका चौधरी की जमकर तारीफ की थी। सलमान ने उन्हें हीरोइन मैटीरियल भी बताया था। इसके साथ ही सलमान खान ने उन्हें शो खत्म होने के बाद मिलने के लिए कहा था। क्योंकि उनके पास प्रियंका के लिए कुछ स्पेशल है। इसके बाद से ही खबर सामने आ रही थीं कि प्रियंका चौधरी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी में काम करने वाली हैं। हालांकि अब डंकी में काम करने को लेकर प्रियंका चौधरी ने रिएक्ट किया है।

एक्ट्रेस ने कहा, 'अभी तक डंकी में काम करने को लेकर मेरे पास कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। मैं शाहरुख सर के साथ काम कपने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।'

घर तलाश रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चौधरी ने टैली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बिग बॉस के घर से आने के बाद वह मुंबई में अपने लिए घर की तलाश कर रही हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। इसके साथ ही अब दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article