एमसी स्टैन और अब्दू के झगड़े पर कुछ भी बोलने से बचती दिखीं प्रियंका, यूजर्स ने की तारीफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 27, 2023, 07:03 PM IST

अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के झगड़े पर सेलेब्स लगातार रिएक्टर करे रहे हैं। एक्ट्रेस प्रिंयका चाहर चौधरी ने दोनों की लड़ाई पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।

एमसी स्टैन (Mc Stan) और अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) का झगड़ा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। बिग बॉस 16 की मंडली टूट चुकी है। मंडली के दो सदस्य एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक की दोस्ती में दरार आ गई। दोनों की फाइट पर अब प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने रिएक्ट किया है। प्रियंका के जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस हाल ही में स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई पोज दिए। पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा कि आपको पता है कि एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के बीच झगड़ा चल रहा है। आप दोनों के लिए क्या कहना चाहती हूं।

priyanka react on mc stan and abdu fight

priyanka react on mc stan and abdu fight (credit pic : social media)

प्रियंका ने कहा कि मैं क्या बोलू। दोनों के बीच आज लड़ाई है कल दोनों दोस्त बन जाएंगे, इसमें मैं क्या बोलू। एक्ट्रेस आगे कहती हैं, हां ठीक है न। अब मैं दूसरों की घरों की लड़ाई में क्यों ही बोलू। आज उनकी लड़ाई है कल दोस्ती होगी। वो उनकी बाते है और वहीं जाने। एक्ट्रेस से नागिन 7 को लेकर सवाल पूछा गया?

End of Feed