टीवी मसाला

GHKKPM: पाखी का असली चेहरा सबके सामने लाएगा सत्या, फैंस बोले- विराट नहीं ये है असली हीरो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 27, 2023, 06:34 PM IST

स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। कोर्ट में सत्या सई का केस लड़एगा और उसे बेगुनाह साबित कर देगा। पाखी सत्या की बातों में फंस जाएगी। शो में सत्या की स्मार्टनेस पर फैंस हुए फिदा।

Image

Ghum Hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

GHKKPM Twitter Reaction: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) आयशा सिंह, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल में है। शो में हाल ही में हर्षद अरोड़ा की एंट्री हुई है। हर्षद अरोड़ा शो में डॉक्टर सत्या का रोल प्ले कर रहे हैं। वो सई के अस्पताल में काम करते हैं। शो में सत्या और सई की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स दोनों के बीच लव एंगल दिखाए। शो के अपकमिंग ट्रैक में पाखी ने सई के खिलाफ नोटिस जारी कर उसके करियर को दांव पर लगा दिया है। सई को इस मुश्किल से डॉक्टर सत्या बाहर निकालेगा।

कोर्ट केस के दौरान सत्या सई की तरफ से बोलते हुए कहता है कि कोई भी पत्नी नहीं चाहेगी कि कोई दूसरी औरत उसके घर में आकर रहे। पाखी ने सई से बदला लेने के लिए उसके करियर पर ही सवाल उठा दिया। गुस्से में पाखी कहती है कि मैं सई से अपना परिवार वापस लेकर रहूंगी। सत्या जज के सामने कहता है कि मेरा प्वाइंट प्रूफ हो गया। सत्या की दलील सुनकर पूरा चौव्हाण परिवार हैरान रह जाता है। सत्या के स्मार्ट मूव ने उनके फैंस को इंप्रेस कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की डॉक्टर सत्या की तारीफ।

सत्या के दीवाने हुए फैंस

एक यूजर ने लिखा, डॉक्टर सत्या यार दिल किडनी हाथ सब ले लो। पाखी को कितनी चालकी के साथ कंफ्यूद किया। मैं आपको हैंडसम विद ब्रेन कहूंगा। मैं चाहता हूं कि अब सत्या और सवि की मुलाकात हो। दूसरे यूजर ने लिखा, विराट ने जो कुछ भी सई के साथ किया। इसकी बाद में चाहता हूं कि सई को अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा, शो में हर्षद अरोड़ा से बेहतर डॉक्टर सत्या का रोल कोई प्ले नहीं कर सकता है।

शो में सत्या के आने से फैंस बेहद खुश है। दर्शकों का कहना है कि कोई तो है जो शो में सई के लिए स्टैंड ले रहा है। शो में सत्या की मस्ती लोगों को काफी एंटरटेन कर रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article