टीवी मसाला

Bigg Boss के बाद इन कंटेस्टेंट्स की बदली किस्मत, आज करते हैं करोड़ों में कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 28, 2023, 12:05 AM IST

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में दर्शक जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। आज हम बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने भले ही शो नहीं जीता। लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। बिग बॉस के बाद इन कंटेस्टेंट्स की बदली किस्मत

Image

bigg boss contestants (credit pic: social media)

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss ) हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस शो से कंटेस्टेंट्स को सिर्फ फेम ही नहीं मिलता है। बल्कि इंडस्ट्री में एक नई पहचान भी मिलती हैं। आज हम बिग बॉस के कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता। लेकिन आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते हैं। आइए बिना देर किए इन कंटेस्टेंट्स के बारे में जाते हैं।

शिव ठाकरे (Shiv Thakare)

shiv (4)

shiv (4)

बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे फर्स्ट रनरअप रहे थे। एक्टर ने अपनी पर्सनैलिटी की वजह से शो में अपनी अलग पहचान बनाई। शिव को बिग बॉस से निकलने के बाद रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 मिल गया है। इसके अलावा वो जल्द ही मराठी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। शिव ने हाल ही में अपना रेस्टोरेंट भी खोला है। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

प्रतीक सहजपाल (Pratik Shejapal)

pratik sehajpal

pratik sehajpal

बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल के शानदार गेम ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि वो इस शो को जीतेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस शो के बाद एक्टर तेजस्वी प्रकाश के साथ पॉपुलर शो नागिन 6 में नजर आए। इसके अलावा प्रतीक कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुके हैं। प्रतीक को बिग बॉस 15 से घर -घर में पहचान मिली।

आसिम रियाज (Asim Riaz)

asim (2)

asim (2)

बिग बॉस 13 से पहले आसिम रियाज को कोई जानता तक नहीं था। लेकिन इस शो ने उनकी किस्मत बदल दी। आसिम बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप थे। इस शो के बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में गाया और परफॉर्म किया। आसिम ने बतौर सिंगर और रैपर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली हैं।

हिना खान (Hina Khan)

hina (1)

hina (1)

लोगों को पूरी उम्मीद थी कि हिना खान बिग बॉस का खिताब जीतेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डेली शोप सीरियल से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस के कमाल के फैशन सेंस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस अब वेब सीरीज और मूवीज में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं हिना खान ने कान्स फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया था।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)

shehnaaz (4)

shehnaaz (4)

बिग बॉस 13 में पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल नजर आई थी। एक्ट्रेस ने अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई। शहनाज ने शो से बाहर आने के बाद अपनी बॉडी पर खूब काम किया। एक्ट्रेस आज हर इवेंट और अवॉर्ड शो में नजर आती हैं। एक्ट्रेस जल्द सलमान खान के बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उनके पास कई प्रोजेक्टस पाइपलाइन में है।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)

rahul

rahul

सिंगर राहुल वैद्य को बिग बॉस से खूब लाइमलाइट मिली थी। शो के बाद राहुल ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। इसके अलावा दुनियाभर में अपने शोज करते हैं।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

karishma (1)

karishma (1)

बिग बॉस 8 में करिश्मा तन्ना नजर आई थीं। एक्ट्रेस इस शो में फर्स्ट रनरअप रही थी। इस शो के बाद एक्ट्रेस के करियर को बहुत फायदा मिला। शो खत्म होने के बाद एक्ट्रेस म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में भी काम किया। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article