Priyanka Choudhary के पास रहने के लिए नहीं है घर, Bigg Boss खत्म होने के बाद बढ़ी परेशानी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 10:00 AM IST

Priyanka chahar choudhary looking for a new house in mumbai: प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया, 'मैं यहां मुंबई में हूं और यहां रहना चाहती हूं। मेरे पास अभी घर नहीं है। मैं इस समय घर की तलाश कर रही हूं। मेरे पास घर नहीं है, कार नहीं है, मेरे पास केवल एक फोन है...।'

Priyanka chahar choudhary looking for new house: प्रियंका चाहर चौधरी रियलिटी शो, बिग बॉस 16 के लोकप्रिय नामों में से एक बनकर उभरी हैं। भले ही उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीता लेकिन प्रियंका ने बिग बॉस के घर में रहकर कई लोगों का दिल जीता है। फिलहाल प्रियंका चाहर चौधरी, मुंबई में हाउस हंटिंग कर रही हैं। जी हां, अब बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस को अपना आशियाना चाहिए, जिसके लिए वो लगातार सर्च करने में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने ETimes TV से एक्सक्लूसिव बातचीत में खुलासा किया कि उनके पास कार और घर नहीं है और वह अपने लिए जगह तलाश रही हैं।

Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया, 'मैं यहां मुंबई में हूं और यहां रहना चाहती हूं। मेरे पास अभी घर नहीं है। मैं इस समय घर की तलाश कर रही हूं। मेरे पास घर नहीं है, कार नहीं है, मेरे पास केवल एक फोन है और मैं आप लोगों से साक्षात्कार में मिलती रहती हूं। मैं किसी तरह मैनेजमेंट कर रही हूं। मैं पहले भी मुंबई में रही हूं, लेकिन जब से मैं घर से बाहर आई हूं, शहर का माहौल बिल्कुल अलग है। मैं अपने रास्ते में आने वाले सभी प्यार का आनंद ले रही हूं। मुंबई सुंदर है और मुझे लोगों का प्यार और स्नेह की आदत हो रही है।'

End of Feed