टीवी मसाला

अंकिता लोखंडे ने प्रेग्नेंसी पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2023, 08:08 PM IST

पवित्रा रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने जब से विक्की जैन से शादी की हैं। तब से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अक्सर खबरें सामने आते रहती हैं। अब इस मामले में पहली बार अंकिता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ बताया कि उनके पति कितना सपोर्ट करते हैं।

Image

ankita lokhande (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन के साथ मैरिज लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। अंकिता अक्सर विक्की के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस टीवी के बाद अब बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ धीरे-धीरे रूख कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से साल 2021 में शादी की थी। इसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर रूमर्स आते रहते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं।

अंकिता ने कहा कि जब तक इन रिपोर्ट्स की वजह से मुझे कोई पेरशानी नहीं हो रही हैं तब तक ठीक है। उन्होंने कहा पहले लोग मेरी शादी की बात करते थे और फिर तलाक की। लोगों तो कुछ भी कहेंगे। उनका काम है कहना। हालांकि मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्रेग्नेंसी की खबर पर अंकिता ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर लोग मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर रहे हैं तो ये खुशी की बात है। एक दिन ऐसा जरूर होगा और मैं खुद इसके बारे में बताऊंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे पति मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं। विक्की ने मेरा हर कदम पर साथ दिया है। अगर वो नहींं होते तो मैं कभी इतना कुछ कभी नहीं कर पातीं। उन्हें मुझे पर बहुत ज्यादा भरोसा हैं। मैं उन्हें अपने हर प्रोजेक्ट के बारे में बताती हूं। वो मुझे हमेशा सपोर्ट करने के लिए सबसे आगे खड़े होते हैं।

अंकिता के करियर को पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। इस शो के बाद वो मणिकर्णिका में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की हाल ही में जी 5 पर द लास्ट कॉफी रिलीज हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article