टीवी मसाला

Ankit Gupta और Priyanka Choudhary की बनेगी जोड़ी, इस प्रोजेक्ट में एकसाथ आएंगे नजर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 10:52 AM IST

Priyanka Chahar Choudhary And Ankit Gupta New project together: बिग बॉस में अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एकबार फिर से अंकित और प्रियंका साथ आ रहे हैं। हाल ही के एक वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है।

Image

Ankit Gupta and Priyanka Chahar Choudhary

Priyanka Choudhary And Ankit Gupta New project: प्रियंका चाहर चौधरी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। उड़ारियां स्टार प्रियंका बिग बॉस 16 में अपने कार्यकाल की सफलता के एक नए स्तर पर पहुंच गई हैं। उन्हें शो की विजेता माना जा रहा था क्योंकि उनकी जर्नी ने प्रशंसकों को बहुत प्रभावित किया था। लेकिन वह सेकेंड रनर-अप रहीं और इससे कई लोग परेशान भी हुए। हालांकि, लगता है कि प्रियंका चाहर चौधरी को शो के कारण अपने करियर में भारी सफलता मिली है। बिग बॉस में अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। अब एकबार फिर से अंकित और प्रियंका साथ आ रहे हैं।

साथ काम करेंगे प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता?

हाल ही के एक वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रियांकित के सभी प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ तैयार है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अंकित गुप्ता के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करने जा रही हैं? तो प्रियंका चौधरी ने कहा, 'जल्द ही...'। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे। हालांकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

बिग बॉस 16 के बाद अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी दोनों को नया ऑफर मिला है। हालांकि अंकित पहले ही अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वह फिलहाल टीवी शो जूनूनियत में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें गौतम विग भी हैं जो बिग बॉस 16 में भी थे। वहीं प्रियंका के लिए खबरें बताती हैं कि उन्हें राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की फिल्म डंकी में एक भूमिका मिली है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रियंका वैसे खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आ सकती हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article