Khatron Ke Khiladi-13 कर रहीं Priyanka Chahar Choudhary? गलती से खोल दी पोल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 04:47 PM IST

Priyanka Chahar Choudhary Doing TV Show Khatron Ke Khiladi 13?: प्रियंका चाहर चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी 13 साइन कर लिया है? हर साल की तरह इस साल भी रोहित शेट्टी के शो के लिए कई सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें एक नाम प्रियंका का भी है।

Priyanka Chahar Choudhary in Khatron Ke Khiladi 13?: बिग बॉस 16 ने प्रियंका चाहर चौधरी को बहुत प्रसिद्धि दिलाई है। उन्होंने भले ही रियलिटी शो नहीं जीता, लेकिन बहुत लोगों के दिल जीते हैं। बिग बॉस के दौरान सलमान खान ने यहां तक कहा था कि वह उनके साथ काम करना चाहेंगे। ऐसी भी अफवाहें थीं कि वह शाहरुख खान की फिल्म डंकी में नजर आ सकती हैं। लेकिन इन सबके बीच क्या प्रियंका चाहर चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी 13 साइन कर लिया है? हर साल की तरह इस साल भी रोहित शेट्टी के शो के लिए कई सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि शो में कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर हिस्सा ले रहे हैं। इसी के साथ बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट्स के नाम शो के लिए आगे आ रहे हैं।

Priyanka Chahar Choudhary

बीती रात प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट राजीव अदातिया के साथ स्पॉट किया गया। अभिनेत्री इस दौरान पैपराज़ी के लिए पोज देती नजर आईं। तभी जब एक ने उनसे पूछा, 'आपकी नाक पे कुछ लगा है क्या?' इस पर प्रियंका चाहर चौधरी ने जल्दबाजी में बातचीत बदलने से पहले गलती से खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी किसी बात का जिक्र कर दिया।

End of Feed