टीवी मसाला

Urfi Javed के फैशन सेंस की दीवानी हुई Kareena Kapoor Khan, बोली 'मुझमें उसके जितनी हिम्मत नहीं...'

Kareena praised Urfi for her fashion sense: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वो उर्फी जावेद जैसी ड्रेसेस पहनकर घर से निकल पाएं। करीना ने कहा है कि उन्हें उर्फी का अंदाज पसंद है।

Image

Urfi Javed के फैशन सेंस की दीवानी हुई Kangana Ranaut, बोली 'मुझमें उसके जितनी हिम्मत नहीं...'

Kareena praised Urfi for her fashion sense: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान हमेशा से ही अपनी बोल्ड च्वाइसेस के लिए जानी जाती रही हैं। फिल्मों को चूज करने का मामला रहा हो या फिर अपनी पर्सनल लाइफ में बड़े कदम उठाने की बात; कंगना रनौत ने हमेशा अपने कदमों से लोगों को चौंकाया है। बीते दिन करीना कपूर खान एक इवेंट पर पहुंची, जहां उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर ऐसा बयान दिया है कि लोग हैरान रह गए हैं। जब करीना कपूर खान से फैशन के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उर्फी जावेद का अंदाज पसंद है।

करीना कपूर खान ने जूम टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा, 'मैं उर्फी जावेद जितनी साहसी नहीं हूं। मुझमें उनके जैसे कपड़े पहनने की हिम्मत नहीं है। फैशन का मतलब है कि आप कैसे खुद को एक्सप्रेस करते हैं। जिस तरह से उर्फी जावेद खुद को कैरी करती हैं, वो मुझे पसंद है। वो जिस तरह से खुद को कैरी करती हैं, उसके लिए मैं उर्फी को सलाम करती हूं।'

करीना कपूर खान के मुंह से अपनी तारीफ सुनने के बाद उर्फी जावेद सातवे आसमान पर हैं। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि उन्हें बहुत खुशी है कि करीना ने उनकी तारीफ की है। उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'क्या करीना ने कहा है कि वो मुझे पसंद करती हैं। उनके मुंह से अपनी तारीफ सुनकर मैं तो खुश हो गई हैं। मुझे नहीं पता था कि करीना मेरी तारीफ करेंगी। मुझे 4-5 दिनों की जरूरत है इस तारीफ को प्रोसेस करने की। क्वीन ने खुद कहा है कि वो मुझे पसंद करती हैं। अब मुझे किसी का ओपिनियन मैटर नहीं करता है। किसी ने मेरी इतनी तारीफ नहीं की है लेकिन करीना जैसी कोई नहीं।'

Urfi Javed के फैशन सेंस की दीवानी हुई Kareena Kapoor Khan, बोली 'मुझमें उसके जितनी हिम्मत नहीं...'

Urfi Javed के फैशन सेंस की दीवानी हुई Kareena Kapoor Khan, बोली 'मुझमें उसके जितनी हिम्मत नहीं...'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article