टीवी मसाला

Bekaaboo के लिए 13-13 घंटे शूटिंग कर रहे Shalin Bhanot, तेज बुखार में भी करने पड़े सीन्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 04:49 PM IST

Shalin Bhanot Shooting 13 hours for tv show bekaaboo Watch Video: बेकाबू टीवी सीरियल में अब अतीत के कुछ पन्ने खुलने वाले हैं और कहानी बहुत ही ज्यादा रोमांचक हो जाएगी। टीवी सीरियल बेकाबू में क्योंकि अब रानव का सबसे कड़वा सच बेला के सामने आने वाला है। इसी बीच शालीन भनोट ने हमारे साथ खास बातचीत की।

Image

Shalin bhanot

Shalin Bhanot Transformation for bekaaboo: शालीन भनोट अपने नए फेंटसी टीवी सीरियल बेकाबू को लेकर चर्चाओं में हैं। बिग बॉस के साथ शालीन को एकता कपूर का नया सुपरनैचुरल टीवी शो ‘बेकाबू’ मिला है जो कि 18 मार्च से ही ऑन एयर हुआ है। पहले ही कुछ एपिसोड्स से शालीन भनोट ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। टीवी सीरियल में शालीन भनोट और ईशा सिंह लीड रोल में हैं। सीरियल में शालीन को फिलहाल ग्रे शेड किरदार में दिखाया जा रहा है। अब हाल ही में शालीन भनोट ने अपने इस टीवी शो को लेकर हमारे साथ खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि आखिर कैसे वो तबियत खराब होने के बाद भी शूटिंग से ब्रेक नहीं ले रहे हैं।

शालीन भनोट ने बताया कि अपने टीवी शो बेकाबू के लिए वो 12-12, 13-13 घंटे शूटिंग रहे हैं। इतना ही नहीं हाल ही में शालीन भनोट ने शर्टलेस होकर भी सीरियल के लिए कुछ शानदार सीन्स दिए हैं। इसके लिए जिम में जाकर शालीन ने घंटे पसीना भी बहाया है ताकि एक्टर को स्क्रीन पर एक परफेक्ट लुक मिल सके।

बेकाबू को मिल रहे रिस्पॉन्स से शालीन भनोट बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि कैसे तबियत खराब होने के बावजूद भी वो शूटिंग नहीं छोड़ रहे हैं। 4 दिनों तक उनको बुखार आ रहा था, इसके बाद भी शालीन ने छुट्टी नहीं ली और वो लगातार अपना शूट पूरा करते नजर आए।

बेकाबू टीवी सीरियल में अब अतीत के कुछ पन्ने खुलने वाले हैं और कहानी बहुत ही ज्यादा रोमांचक हो जाएगी। टीवी सीरियल बेकाबू में क्योंकि अब रानव का सबसे कड़वा सच बेला के सामने आने वाला है। इसी के साथ हजारों साल पहले घटी घटनाएं भी अस्तित्व में आएंगी। शालीन और ईशा दोनों के किरदारों को ऐसा महसूस होने लगा है कि उनका पहले कोई पुराना कनेक्शन रहा है। क्योंकि ये जब भी आमने-सामने होते हैं तो इनको कुछ अलग फील होता है। दर्शकों जल्द ही नई प्रेम-कहानी देखने को मिलेगी

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article