Priyanka Chahar Choudhary के हाथ लगी फिल्म, दिव्या खोसला की 'हीरो-हीरोइन' में करेंगी काम

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया की वो तेलुगु फिल्म हीरो हीरोइन में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए ये फिल्म बेहतरीन अवसर है। मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी।

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। एक्ट्रेस तेलुगु फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दिव्या खोसला की फिल्म हीरो हीरोइन को साइन किया है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश है। फैंस को लंबे समय से प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का इंतजार था।

प्रियंका ने कहा, ये फिल्म मेरे लिए बेहतरीन अवसर है। मैं प्रेरणा अरोड़ा के साथ हीरो हीरोइन में काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ये फिल्म मेरे लिए शानदार अवसर हैं जिसके साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं। फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। मैं इस जर्नी को लेकर काफी उत्साहित हूं और हम ऑडियंस के लिए कुछ स्पेशल लेकर आ रहे हैं।

End of Feed