टीवी मसाला

Nia Sharma के पेट पर गिरा खौलता हुआ तेल, लाफ्टर शेफ्स के सेट घायल हुई अभिनेत्री

Nia Sharma injured on the set of Laughter Chefs: टीवी अभिनेत्री निया शर्मा इस समय लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' शो में अपना कौशल दिखा रही हैं। बता दें कि खबर आ रही है कि अभिनेत्री निया शर्मा कुकिंग के दौरान सेट पर इंजर्ड हो गईं। आइए इस पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Image

Nia Sharma injured on the set of Laughter Chefs:

Nia Sharma injured on the set of Laughter Chefs: निया शर्मा टीवी की हॉट और टैलेंटीड अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस समय अभिनेत्री, वर्तमान में 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' शो में अपने पाक कौशल का परीक्षण कर रही हैं। लाफ्टर शेफ कुकिंग कॉमेडी शो है। जिसमें टीवी सेलेब्स खाना बनाने में अपना हाथ आजमाते हैं। बता दें कि इस समय शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह होस्ट कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री निया शर्मा कुकिंग के दौरान सेट पर इंजर्ड हो गईं। आइए इस पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

अभिनेत्री निया शर्मा, अपने स्टेशन पर खाना तलते समय गलती से खुद को चोट पहुँचा लेती हैं, उसके पेट पर खौलता हुआ थोड़ा सा तेल गिर जाता है। साथ ही काम के बीच वह गलती से एक दराज से टकरा गईं, जिससे उन्हें चोट लग गई। हालांकि घबराने या परेशान होने के बजाय, निया ने स्थिति को शांति के साथ संभाला। बिना किसी देरी के, अभिनेत्री ने तुरंत अपनी चोट का ख्याल रखा, यह सुनिश्चित करते हुए कि वह चुनौती में भाग लेना जारी रख सकें और उन्हें जो व्यंजन दिया गया था, उसे बना सकें।

निया ने इसके बारे में बताया "मुझे लगता है कि मैं एक अच्छी कुक हूँ और मैं खाना पकाने में होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों से घबरा जाती हूँ। जब थोड़ा सा तेल मुझ पर गिरा, तो मैंने इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। लेकिन इसके ठीक बाद मैं एक दराज से टकरा गई। इन दो घटनाओं के बावजूद, मैं बस खाना बनाना खत्म करना चाहती थी और इसे अच्छे से करना चाहती थी।" उन्होंने कहा, "मैंने तब इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा था, लेकिन बाद में मैंने देखा कि इससे मेरे पेट पर थोड़ा सा छाला हो गया है। यह खाना पकाने का ही एक हिस्सा है- इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन ये सभी मिलकर एक डिश तैयार करने के अनुभव को पूरा करते हैं।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article