Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta New Show: टीवी इंडस्ट्री के कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं बल्कि परदे के पीछे भी लोगों को काफी पसंद है। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर कपल गोल्स देते हैं। हर कोई इन्हे एक नए शो में साथ देखना चाहते थे लेकिन अब लगता है ये इंतजार खत्म हुआ। प्रियंका और अंकित दोनों सरगुन मेहता और रवि दुबे के नए शो में नजर आने वाले हैं, जिसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए शो से जुड़ी सभी डिटेल्स।
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने यूट्यूब पर अपना चैनल 'ड्रीमियात' कुछ ही समय पहले लॉन्च किया था। ऐसे में दोनों निर्माता ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता को अपने नए शो में कास्ट करते हुए फैंस को सप्राइज़ दिया है। टीवी का मशहूर कपल अब शो 'तेरे हो जाएं हम' में नजर आने वाले हैं जो यूट्यूब पर टेलिकास्ट किया जाएगा। पोस्टर में प्रियंका और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की धांसू केमिस्ट्री देखने को मिली। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने इस नए शो से फिर एक बार प्रियंका और अंकित लोगों का दिल जीत पाएंगे या नहीं।
इस शो से पहले दोनों ने सीरियल उडारियाँ में साथ काम किया था। इसी सीरियल से दोनों को एक दूजे से ऑनस्क्रीन के साथ-साथ रियल लाइफ में भी प्यार हुआ। फिर ये कपल कंट्रोवर्सी से भरा रियलिटी शो बिग बॉस 16 में साथ नजर आए थे। सलमान खान के शो में भी दोनों को फैंस ने खूब प्यार दिया था। अब करीब-करीब 2 सालों बाद दोनों एक साथ नजर आएंगे। बता दें अंकित गुप्ता इस समय सीरियल माटी से बंधी डोर में नजर आ रहे हैं।
