टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग झगड़े में की तोड़-फोड़, गुस्से के आगे फुस्स हुआ चार दिन का प्यार

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Angrily Fight With Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें अविनाश मिश्रा ईशा सिंह से लड़ाई करते नजर आए और घर में तोड़-फोड़ भी की।

Image

'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच हुआ झगड़ा

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Angrily Fight With Eisha Singh: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले धीरे-धीरे पास आ रहा है और ऐसे में कंटेस्टेंट्स की गेम का रुख भी बदल रहा है। 'बिग बॉस 18' में गेम के चक्कर में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी दिन पर दिन बदल रहे हैं। शो में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की दोस्ती को खूब पसंद किया जा रहा था। यहां तक कि उनके इश्क के चर्चे भी अब खूब होने लगे हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 18' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा के बीच भी रिश्ते बदलते नजर आए। दरअसल, वीडियो में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा झगड़ा करते नजर आए। अविनाश ने झगड़े के दौरान घर में भी तोड़फोड़ की।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को लड़कीबाज कहा था, जिससे उनके और ईशा सिंह के बीच भी स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई। 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में ईशा सिंह अविनाश मिश्रा से नाराज दिखीं। उन्होंने बातचीत के दौरान अविनाश से कहा कि तुम्हारी गलती थी, मैं तुमसे दोस्ती तोड़ रही हूं। ईशा सिंह अविनाश से ये कहकर अंदर चली जाती हैं और अविनाश उनके पीछे-पीछे आकर उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ईशा सिंह नहीं सुनतीं और कहती हैं कि तुम्हारी जिंदगी है और तुम्हें जैसे जीनी है जी सकते हो।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) का ये तरीका अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को जरा भी अच्छा नहीं लगता है। वह गुस्से में बोतल जमीन पर पटक देते हैं और वहां रखी कुर्सी भी इधर-उधर फेंकने लगते हैं। अविनाश मिश्रा कहते हैं कि सब देखना चाहते थे ना कि अविनाश और ईशा में झगड़ा नहीं होता, लो देख लो अब। अविनाश मिश्रा का ये तरीका देख ईशा सिंह हैरान रह जाती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article