टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को 'लड़कीबाज' बताकर कशिश कपूर ने खोली पोल, लताड़ लगाते हुए बोलीं- चांटे खाएगा...

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Calls Avinash Mishra Womanizer: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को लड़कीबाज बताया। साथ ही उन्हें फटकार लगाते हुए सबके सामने बोलीं, "अबे चांटे खाएगा, तू कोई ऋतिक रोशन नहीं है।" अविनाश को लताड़ लगाकर कशिश कपूर ट्रेंड कर रही हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को कहा 'लड़कीबाज'

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Calls Avinash Mishra Womanizer: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तबाही मचाने का काम किया है। 'बिग बॉस 18' में गेम के चक्कर में कंटेस्टेंट्स कब एक-दूजे के दुश्मन बन जाएं, कुछ पता नहीं है। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नॉमिनेशन के दौरान अविनाश मिश्रा ने कशिश कपूर को लेकर आरोप लगाया कि वह आई थीं उनके पास एंगल बनाने के लिए। ऐसे में कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने घरवालों के सामने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को 'लड़कीबाज' तो कहा ही, साथ ही चांटा मारने की धमकी भी दी। हैरत की बात तो यह है कि अविनाश मिश्रा को लताड़ लगाकर कशिश कपूर सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल ने करण मेहरा से बताया कि अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कशिश कपूर के साथ भी एंगल बनाने की कोशिस की थी। वहीं कशिश बताती हैं कि अविनाश ने एंगल नहीं कहा था, लेकिन पूल के किनारे ये जरूर कहा था कि शो को नया फ्लेवर मिल सकता है, क्योंकि यहां फ्लेवर की कमी है। लेकिन ये बात निकलते ही अविनाश मिश्रा ने नॉमिनेशन में कह दिया कि कशिश कपूर उनके पास आई थीं। इस बात से कशिश कपूर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने अविनाश मिश्रा से सरेआम सवाल किया, "आपने जो बयान दिया, वो गलत है। मैंने तुम्हें लड़कीबाज कहा तो तुम्हारे घमंड पर लग गया।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने कशिश कपूर से पूछा कि क्या आपका और मेरा कोई एंगल है? जब आपका और मेरा कोई एंगल नहीं है तो आपको दिक्कत हो रही है। वहीं कशिश कपूर ने गुस्से में कहा कि तू चांटे खाएगा, तू कोई ऋतिक रोशन नहीं है। तुम लड़कीबाज हो, तुम सांप हो। वहीं अविनाश मिश्रा ने कहा कि तू मेरे पास मत आ, छी, तू मुझे बहुत अजीब लगती है मुझसे दूर रहो। अविनाश मिश्रा की बातें सुनकर ईशा सिंह ने उन्हें कशिश से माफी मांगने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस की एक बात नहीं सुनी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article